Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में “SAY NO TO PLASTIC” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में “SAY NO TO PLASTIC” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल 

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

🔸 पुलिस परिवारों द्वारा तैयार कागज, जूट एवं कपड़े के थैलों का वितरण, प्लास्टिक मुक्त समाज का दिया गया संदेश 🔸

🌳 वामा सारथी के तत्वावधान में पौधारोपण, जागरूकता गोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं इको चैम्प्स (Eco Champs) का सम्मान 🌳

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में “SAY NO TO PLASTIC” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

▶️ कार्यक्रम का शुभारम्भ वामा सारथी अध्यक्ष डॉ. नीलम राय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारीगण द्वारा भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया गया।

▶️ अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवारों द्वारा स्वयं तैयार किए गए कागज, जूट एवं कपड़े के थैलों का पुलिस लाइन परिसर में वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

▶️ इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में “SAY NO TO PLASTIC” विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

▶️ कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं इको-फ्रेंडली गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए इको चैम्प्स को सम्मानित किया गया।

▶️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं वामा सारथी नोडल श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय, पुलिस अधीक्षक यातायात की धर्मपत्नी सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल