Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उमस व गर्मी बढते ही फिर से शुरू हुई अंधाधुंध बिजली कटौती

उमस व गर्मी बढते ही फिर से शुरू हुई अंधाधुंध बिजली कटौती

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बारिश के बाद हुई भाी उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। ऐसे में बिजली भी आंख मिचोली कर रही है। जनपद में फिर से बिजली की डिमांड बढ गई है। बिजलीघरो से रोस्टिंग और अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोग काफी परेशान है। शनिवार की रात्रि और रविवार को दिन में जमकर बिजली कटौती हुई है।


अभी हाल में तीन दिन हुई बारिश से मौसम काफी ठंडा रहा है। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है, लेकिन बारिश के बाद निकली तेज धूप के कारण फिर भी भीषण गर्मी शुरू हो गई है। वहीं हवा न चलने के कारण उमस भी काफी हो गई है। उमस गर्मी होने के कारण लोगों को सास लेने में भी परेशानी हो रही है।

उधर बिजली की डिमांड फिर से बढ गई है। पावर कारपोरेशन के अधिकारी बढती डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहे है। शनिवार की रात्रि में बिजलीघरों से जमकर कटौती हुई है। वही रविवार को दिन भी कटौती का खेल बंद नहीं हुआ है। शहरी और देहात क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।

शहर के मिमलाना रोड, शामली रोड, महावीर चौक, टाउन हाल रोड, गांधी कालोनी, मंडी समिति, रूडकी रोड आदि बिजलीघरों से कटौती हो रही है। वहीं देहात क्षेत्र में रोहाना बिजलीघर, रामपुर तिराहा बिजलीघर, बिजोपुरा बिजलीघर, छपार, पुरकाजी, जानसठ, ककरौली, मीरापुर, शाहपुर, बघरा, तितावी, चरथावल क्षेत्र के बिजलीघरों से जमकर बिजली कटौती हो रही है। रात्रि में हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में काफी रोष बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल