Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नई मंडी क्षेत्र में विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल्स में देर रात भीषण आग

नई मंडी क्षेत्र में विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल्स में देर रात भीषण आग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वकील रोड पर विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल्स में देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल