मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई को दुरूस्त रखने में पावर कारपोरेशन के पसीने छुट रहे है। शहर के नई मंडी क्षेत्र में बिजली सप्लाई की बुरी स्थिति बनी हुई है। शनिवार की रात्रि में नई मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काफी प्रभावित रही है। जिस कारण लोग काफी परेशान रहे है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग बिना बिजली के सहीं से सो भी नहीं पाए है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात्रि में काफी बिजली कटौती हुई है।
भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड बढती जा रही है। पावर कारपोरेशन के अधिकारी बढी डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहे है। उधर बिजली की डिमांड के साथ गर्मी में बिजलीघर भी ओवर लोड बने हुए है। ऐसे में उपभोक्ता भी लोड कम नहीं कर पा रहे है। जिस कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शनिवार की रात्रि में नई मंडी, गांधी कालोनी, गांधी नगर, बचन सिंह कालोनी, आदर्श कालोनी, अंकित विहार, शिव कालोनी, पचेंडा रोड, लिंक रोड, पटेलनगर आदि मोहल्लों में बिजली सप्लाई रात भर प्रभावित रही है। मोहल्ला बचन सिंह कालोनी से एक फेस गायब होने से रातभर 200 से अधिक घरों में बिजली सप्लाई नहीं हुई है। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। सुबह करीब आठ बजे तक बाद सप्लाई में सुधार हुआ है। उधर रोहाना बिजलीघर से शाम होते ही कटौती का खेल शुरू हो जाता है। ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान बने हुए है।






