मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सर्कुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता चौधरी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आज ग्रामीण महिला खिलाडियों का डंका विदेश स्तर पर भी बज रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को सवारने के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी निधि से स्टेडियम बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि रालोद जनपद से लेकर ब्लॉक एवं गांव स्तर तक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करेगा।
रालोद खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता चौधरी ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लगाता प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रो की खेल प्रतियोगिताओ को निखारने के लिए जगह-जगह प्रतियोगिताए करायी जायेंगी, ताकि भविष्य मे ग्रामीण स्तर के खिलाडी खेलो मे अपना योगदान दे सकें। कविता चौधरी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ग्रामीण क्षेत्रो मे अपनी निधि से जगह जगह स्टेडियम का निर्माण करा रहे हैं। ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाए सामने आ सकें। उन्होने कहा कि रालोद जनपद से लेकर ब्लॉक एवं गांव स्तर तक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करेगा। ताकि ग्रामीण स्तर के युवा एवं युवतियों की योग्यता सामने आ सकें। उन्होने कहा कि जिन स्थानो पर स्टेडियम की कमी है या स्टेडियम की सुविधा नही है। रालोद उन स्थानो पर सुविधाएं पूरी करायेगा। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां भी खेल मे युवको से पीछे नही है। देश-प्रदेश के अलावा विदेश स्तर पर भी ग्रामीण महिला खिलाडी प्रतियोगिताओं मे अपना डंका बजा रही हैं। उन्होंने रालोद पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे ग्रामीण स्तर तक पहुंच कर खिलाडियो से जानकारी लें तथा उन्हे इन प्रतियोगिताआें मे शामिल होने के तैयार करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, प्रभात तोमर, विकास कादियान, सुनील पंवार, बिजेन्द्र सिंह, सुधीर भारती, मीरापुर सिट से विधायक मिथलेश की बेटी सुप्रिया पाल आदि मौजूद रहे।






