Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीडीओ ने डीसीडीसी बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश

सीडीओ ने डीसीडीसी बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में सीडीओ अध्यक्षता मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। सीडीओ ने जनपद की बी-पैक्स सहकारी समितियों को राजस्व अभिलेख मे दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में सहकारिता आंदोलन को जनपद स्तर पर अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के अद्यतन किए जाने, पैक्स के सुदृढ़ीकरण, कृषि अवसंरचना विकास, कृषि ऋण सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण, उर्वरक लाइसेंस प्रशिक्षण तथा डेयरी समितियों के बैंक खाते जिला सहकारी बैंक गुजफ्फरनगर में खुलवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा जनपद की बी-पैक्स सहकारी समितियों को राजस्व अभिलेख मे दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिन समितियों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं उनके संबंध में यह अवगत कराया जाए कि वे किस राजस्व ग्राम के किस गाटा संख्या में स्थित है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जीतेन्द्र गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि समितियों पशु चिकित्सालयों में प्रधान मंत्री जन पशु औषधी केन्द्र योजना के अन्तर्गत औषधी केन्द्र संचालित कर सकती हैं, जिसके लिए सरकार 1.5 लाख रूपये अवस्थापना हेतु अनुदान देगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक, निबंधक सहकारिता अरिमर्दन सिंह गौर, डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जीतेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ अनीता, अपर जिला सहकारी अधिकारी सुनील सैनी, दुग्धशाला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल