Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में 83 हजार पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से चार किश्तों में वसूली जाएगी सिक्योरिटी मनी

जनपद में 83 हजार पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से चार किश्तों में वसूली जाएगी सिक्योरिटी मनी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में करीब 83 हजार पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से करीब 60 करोड की सिक्योरिटी मनी वसूली जाएगी। यह धनराश उपभोक्ताओं से एकमुश्त नहीं वसूली जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। पावर कारपोरेशन के द्वारा उक्त सिक्योरिटी मनी चार किश्तों में वसूली जाएगी। जुलाई माह से उक्त उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी की प्रथम किश्त वसूली जाएगी। यह धनराशि उपभोक्ताओं के बिल में जुडकर आएगी।
पावर कारपोरेशन के द्वारा जनपद में करीब 83 हजार उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। इस दौरान उक्त उपभोक्ताओं से करीब 60 करोड की सिक्योरिटी मनी वसूली गई थी। इसके बाद उक्त स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल दिया गया। जिस कारण पावर कारपोरेशन को उक्त सिक्योरिटी मनी उपभोक्ताओं को वापस करनी पडी। करीब चार माह पूर्व पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान किया। जिसका लाभ उपभोक्ताओं को बिल में देखने को मिला था। अब फिर से स्मार्ट मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हो गए है। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड होने पर उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी वसूली जाएगी। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से निर्धारित सिक्योरिटी राशि को आगामी बिजली बिलों के साथ चार बराबर किस्तों में जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बिल में सिक्योरिटी मनी का एक हिस्सा शामिल रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भुगतान में सहूलियत देना और वसूली प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित बनाना है।

इन्होंने बताया
जनपद में करीब 83 हजार पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं से करीब 60 करोड की सिक्योरिटी मनी वसूली जानी है। यह धनराशि चार किश्तों में उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी। जुलाई माह से प्रथम किश्त वसूली जाएगी। यह प्रथम किश्त उपभोक्ताओं के बिजली बिल में जुडकर आएगी।
विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल