Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चौधरी चरण सिंह स्मारक के पास गंदगी और शराब की बोतल मिलने पर भडके चरथावल विधायक

चौधरी चरण सिंह स्मारक के पास गंदगी और शराब की बोतल मिलने पर भडके चरथावल विधायक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


टाउन हॉल मैदान में स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक के आस-पास कूडा कचरा, अतिक्रमण में जब्त किए गए होर्डिंग और शराब की खाली पडी बोतल को लेकर चरथावल विधायक पंकज मलिक भडक उठे। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कडे शब्दों में नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि यह स्मारक न सिर्फ क्षेत्र के इतिहास का हिस्सा है बल्कि लाखों किसानों और गरीबों के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए इसकी अवमानना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्मारक की सफाई कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


चरथावल विधानसभा सिटी से विधायक पंकज मलिक टाउन हाल मैदान में पहुंचे। यहां पर चौधरी चरण सिंह का स्मारक बना हुआ है। पंकज मलिक जब चौधरी चरण सिंह के स्मारक की ओर बढे तो उन्हें आप-पास के क्षेत्र में काफी कूडा कचरा दिखाई दिया। इतना ही नहीं स्मारक के समीप अतिक्रमण के दौरान जब्त किए गए होर्डिंग आदि भी वहीं पर पडे हुए मिले। आग बढे तो उन्हें शराब और पानी की खाली बोतले रखी मिली। इस पर विधायक पंकज मलिक भडक उठे। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक स्थलों को गंदा करते हैं, उनकी तुरंत पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।

विधायक ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के स्मारकों का आदर करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने युवा वर्ग को सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया। पंकज मलिक ने नगर पालिका प्रशासन से कहा है कि स्मारक के सौंदर्यीकरण और नियमित रख-रखाव के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई व सफाई कराने के लिए कहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल