Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सिविल जज ने जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का किया निरीक्षण

सिविल जज ने जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में आज डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०)/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुज़फ्फरनगर, द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार मुजफ्फरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल