मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर मे खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग चार विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतो विकास खण्ड पुरकाजी के ग्राम भैसारेडी, छपार, विकास खण्ड मोरना के ग्राम तेवडा, रूडकली, विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम कमालपुर एंव विकास खण्ड बघरा के ग्राम जफरपुर में कृषि विभाग के कर्मचारियो एंव कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा एंव बघरा के वैज्ञानिक की संयुक्त टीम के साथ कृषको को किया जागरूक। विकास खण्ड मोरना के ग्राम तेवडा, रूडकली में डा० यशपाल प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र, चितौडा के द्वारा कृषको को खेत बचाओ अभियान के महत्व बताते हुऐ मिटटी की उर्वरता एंव उत्पादक्ता बनाये रखने के लिये खेतो की मृदा की जाँच कराने के उपरान्त ही रासयनिक उर्वरको का प्रयोग मृदा परिक्षण के परिणाम के आधार पर करने हेतु प्रेरित किया तथा मृदा सुधार हेतु हरी खाद के महत्व, गोबर की खाद के महत्व, जैव उर्वरको के महत्व, प्रयोग करने की विधि, समय, के साथ साथ फसलो के बारे में तकनीकि जानकारी प्रदान की। श्री अंकुल शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मोरना ने कृषको को मृदा परिक्षण हेतु मृदा नमूना लेने की विधि एंव मृदा परिक्षण के महत्व, फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। श्री मजोज कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ जानसठ, ने किसानो को फसल अवशेष प्रबंन्धन की विधि, महत्व एंव किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के सम्बन्ध मे कृषको को जानकारी प्रदान की। श्री सचिन कुमार प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा इकाई मोरना के द्वारा फसलो को क्षति पहुंचाने वाले कीटो के बारे मे कृषको को जानकारी प्रदान करते हुऐ कीट एंव रोग नियंत्रण करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की एंव मानव स्वास्थ्य के प्रति पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एंव मृदा संरक्षण के प्रति कृषको को जागरूक करते हुऐ जैविक अनाज उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया।







