Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्वदेशी गाय पालने पर मिलेगी 15 हजार की प्रोत्साहन राशि

स्वदेशी गाय पालने पर मिलेगी 15 हजार की प्रोत्साहन राशि

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्वदेशी नस्ल की गाय पालने पर पशुपालकों को 10 से 15 हजार की प्रोत्साहन दी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से मुख्यमंत्री पशु पालक दुग्ध उत्पादन योजना को शुरू किया गया है। जनपद में 27 पशु पालकों को उक्त योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। देशी गाय की चार नस्ल साहिवाल, थारपारकर, गीर और हरियाणा प्रजाति की गाय पालने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए पशु पालन विभाग में आवेदन करना होगा। 8 लीटर दूध पर 10 हजार रुपए और 12 से अधिक दूध पर 15 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
जनपद में स्वदेशी नस्ल की गाय का पालन करने वाले लोगों को शासन स्तर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष जनपद में 114 पशु पालकों को उक्त योजना का लाभ दिया गया है। इन पशु पालकों को 10 से 15 हजार की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिली है। साहिवाल, थारपारकर, गीर और हरियाणा प्रजाति की गाय पालने पर ही प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल पाएगा। इसके लिए पशु पालकों को पशु पालन विभाग में आवेदन करना होगा। पशु पालक इसके लिए नजदीकी या फिर नजदीकी पशु चिकित्सालय में भी सम्पर्क कर सकते है। इसके बाद विभागीय टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद शासन को संबंधित पशुपालक की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद पशु पालकों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

इन्होंने बताया
देशी गाय पालने वाले पशु पालकों को मुख्यमंत्री पशु पालक दुग्ध उत्पादन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से 27 पशु पालकों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साहिवाल, थारपारकर, गीर और हरियाणा प्रजाति की गाय पालने पर लाभ मिलेगा। 8 लीटर दूध पर 10 हजार और 12 से अधिक दूध पर 15 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल