Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कूडा निस्तारण व सफाई पर किया जाएगा विशेष काम: पवन कुमार

शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कूडा निस्तारण व सफाई पर किया जाएगा विशेष काम: पवन कुमार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को नगर पालिका में पहुंए नवांतुग ईओ पवन कुमार का स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया है। ईओ पवन कुमार ने अधिकारी और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, राजस्व वसूली, पेयजलापूर्ति आदि बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। ईओ पवन कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था और कूडे का निस्तारण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारीगण द्वारा नवांतुग ईओ पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में बुके एवं मिष्ठान आदि देकर शुभकमानाए दी गई है। समस्त कर्मचारियों की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि समस्त कर्मचारी कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देगें तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यों/कर्तव्यों का निर्वहन करेगें। ईओ पवन कुमार ने चीफ योगेश कुमार से विभिन्न बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में कितने सफाई कर्मचारी कार्यरत है। कितनी गाडियों से कूडा उठाया जा रहा है। डलावघर कितने है आदि बिन्दुओं पर जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि रूडकी रोड पर काफी गंदगी देखने को मिली है। इस तरह की लापरवाही न की जाए। इस दौरान मोहम्मद सालिम मण्डलाध्यक्ष (स्वा० शा० कर्म० संगठन), अरविंद कुमार, पूर्व महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा, विवेक कुमार लिपिक, आकाशदीप लिपिक, संजीव कुमार, सतेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, चीफ योगेश कुमार, प्लक्षा मैनवाल, एई निर्माण नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल