मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
मंगलवार को कूकडा ब्लाक में राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण से प्रबंधक रितु चौधरी के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए नारी शक्ति को जागरूक किया गया है। इसके लिए कूकडा ब्लाक में टे्रड फैयर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
कूकडा ब्लाक में राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के द्वारा सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंच कर सरकार की उपलब्धियों से लोगों का अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास कार्य हो रहे है। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग से कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और स्टॉल लगाए गए है। राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण से प्रबंधक रितु चौधरी, सोशल वर्कर रेनू रानी, नर्स मेघा, नितिन, पूनम आदि उपस्थित रहे। रितु चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आई समस्त कम्युनिटी को भी राजकीय दत्तक ग्रहण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।







