Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही, थोक विक्रेता समेत पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही, थोक विक्रेता समेत पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

यूरिया का कालाबाजारी में कृषि विभाग ने कडी कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने एक थोक विक्रेता समेत पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए है। वहीं निजी उर्वरक विक्रेता एग्री जंक्शन सीताबपुरी का लाईसेंस भी निलंबित किया है। उसे चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी ने कार्रवाई करते हुए यूरिया की कालाबाजारी को पकडा था। जनपद से करीब 454 यूरिया के बैग बाहर जा रहे थे। जिन्हें पुलिय की सहायता से कृषि विभाग की टीम ने पकडा था। इस दौरान तीन दुकानदार समेत आठ लोग पकडे गए थे। रविवार को कृषि विभाग ने टीम ने सीताबपुरी में यूरिया का अवैध गोदाम पकडा था। जिसमें यूरिया के 250 बैग रखे हुए मिले थे। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शुरुआती जांच के बाद एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप भोकरहेड़ी, पारस फर्टीलाइजर्स एजेंसी मजलिसपुर तौफीर, शिव शक्ति पेस्टीसाइड भोकरहेड़ी एवं ओम शांति कृषि सेवा केन्द्र भोकरहेड़ी के लाईसेंस निरस्त किये गए हैं। वहीं थोक विक्रेता कपिल खाद भंडार का लाइसेंस भी निरस्त किया है। इस दोरान उन्होंने निजी उर्वरक विक्रेता एग्री जंक्शन सीताबपुरी का लाईसेंस भी निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। रविवार को सीताबपुरी में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त विक्रेता का प्रतिष्ठान बिना सूचना बंद मिला था। निरीक्षण के लिए फोन करने के बावजूद विक्रेता की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया
यूरिया का कालाबाजारी करने पर पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है। वहीं एक दुकानदार का लाइसेंस निलम्बित किया गया है। रविवार को निरीक्षण के दौरान उसकी दुकान बंद पायी गई थी। उक्त दुकानदार को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
राहुल तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल