Home » Uncategorized » उत्तराखंड के बॉर्डर पर कृषि विभाग ने पकडा यूरिया का अवैध गोदाम, कार्रवाई करते हुए किया सील

उत्तराखंड के बॉर्डर पर कृषि विभाग ने पकडा यूरिया का अवैध गोदाम, कार्रवाई करते हुए किया सील

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में शुरू हुई ऑपरेशन फार्मर्स फ्रेंड्स अभियान के तहत रविवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी ने उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित सीताबपुरी गांव में छापेमारी करते हुए यूरिया का अवैध गोदाम पकडा है। कृषि अधिकारी को यहां पर करीब 250 यूरिया के बैग रखे हुए मिले है। घटना की सूचना कृषि अधिकारी के द्वारा एसओजी और स्थानीय पुलिस को दी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त गोदाम को सीज कर दिया।


जनपद में यूरिया की निगरानी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कृषि विभाग के द्वारा ऑपरेशन फार्मर्स फ्रेंड्स अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत होने वाले सभी गतिविधियों की जानकारी डीएम को दी जाएगी। रविवार को कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी ने सूचना मिलने पर मोरना ब्लाक क्षेत्र में भोकरहेड़ी से आगे उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित सीताबपुरी गांव में छापेमारी की। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने यूरिया का अवैध गोदाम पकडा है। मौके पर उपस्थित सोमपाल पुत्र चंदन निवासी सीताबपुरी ने बताया कि यह गोदाम रोहन ने अपना खाद रखने के लिए करीब दो माह पहले लिया था। टीम को मौके पर अवैध रूप से करीब 250 बैग यूरिया के रखे हुए मिले है। यूरिया यारा कम्पनी का बताया जा रहा है। कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया की सूचना पर एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त गोदाम को सील कर दिया। इस मामले में कृषि विभाग के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया
यूरिया की निगरानी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कृषि अधिकारी को विशेष निर्देश दिए गए है। इसके लिए ऑपरेशन फार्मर्स फ्रेंड्स शुरू किया गया है। कृषि अधिकारी के द्वारा छापेमारी करते हुए यूरिया का अवैध गोदाम पडा गया है। जिसमें 250 बैग यूरिया के रखे हुए मिले है।
उमेश मिश्रा, डीएम मुजफ्फरनगर

जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया
उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित सीताबपुरी गांव में यूरिया का अवैध गोदाम पडा गया है। यहां पर 250 यूरिया के बैग रखे हुए मिले है। कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
राहुल तेवतिया, कृषि अधिकारी


दुकानदार रोहन इस गोदाम से करता था यूरिया की कालाबाजारी
मुजफ्फरनगर। कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने दो जून को एसओजी और पुलिस की सहायता से तीन दुकानदार समेत आठ लोगों को यूरिया की कालाबाजारी में पकडा था। टीम ने तीन गाडियां से 454 यूरिया के बैग पकडे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पडौली रोड नागल निवासी तनवीर, दौलतपुर निवासी राहिल राणा, चैंदाहेडी निवासी रियासत, तिगरा निवासी मोहित, सादीपुर निवासी मनीष, दुकानदार सौरभ उर्फ हिमांशु निवासी भौकरहेड़ी, रोहन उर्फ प्रियांशु निवासी नगला लक्खूपुरा, दक्षिणी भौकरहेड़ी, सूर्य प्रताप उर्फ तुषार निवासी मजलिसफुर तौफीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को सीताबपुरी गांव में पकडा गया अवैध गोदाम रोहन का है। इस गोदाम में अवैध रूप से यूरिया लाकर रखा जाता था फिर उसके बाद उत्तराखंड ट्रॉली से 40-40 या 50-50 बैग किसानों के नाम पर ट्रॉली से भेजा जाता रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल