Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » परिवहन विभाग की कार्रवाई से डग्गामार वाहनों में हडकम्प, नौ वाहन सीज और 3.65 लाख का जुर्माना

परिवहन विभाग की कार्रवाई से डग्गामार वाहनों में हडकम्प, नौ वाहन सीज और 3.65 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एआरटीओ प्रवर्तन राजेन्द्र श्रीवास्तव ने विभागीय टीम के साथ जनपद में अनाधिकृत संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान से डग्गामार वाहन संचालकों में हडकम्प मच गया। परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों को सीज किया है। वहीं उन पर करीब 3.65 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
रविवार को एआरटीओ राजेन्द्र श्रीवास्तव ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ बुढाना रोड, मेरठ रोड, पुरकाजी रोड, जानसठ-बिजनौर रोड आदि पर विशेष अभियान चलाया है। विभिन्न सड़कों पर दौड रहे वाहनों की उन्होंने गंभीरता के साथ चैकिंग की है। इस दौरान उन्होंने नौ वाहनों का चालान और सीज किया है। जिसमें तीन वाहन ओवरलोड शामिल है। सभी वाहनों को सीज करते हुए उन्होंने करीब 3.65 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहन संचालकों को सचेत किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन कर अपने वाहनों में यात्रियों का परिवहन कर रहे हैं। ऐसा कदापि ना करें, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि नियमों का उल्लंघन कर किसी भी वहां का संचालन किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार चालान और बंद की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल