मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

28 मई की रात्रि सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में आई दैविक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। इस दैविक आपदा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सहारनपुर मंडलायुक्त ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आपदा से प्रभावित स्थलों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने सिद्ध भैरव तंत्राचार्य श्रीमहंत सहजानंद ब्रह्मचारी जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में सामान्य व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 256





