Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भीषण गर्मी में बढी 11000 मेगावाट बिजली की डिमांड

भीषण गर्मी में बढी 11000 मेगावाट बिजली की डिमांड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गर्मियों में बिजली का उपयोग बढने से बिजली की माँग भी बढती जा रही है। रात्रि के समय पीक आवर्स मे लोड बढ जाता है। पश्चिमाचंल विद्युत वितरण निगम लि० के अन्तर्गत विगत मई 2025 को 10125 मेगावाट थी वही इस वर्ष मॉग मे रिकार्ड 875 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई है और कुल मॉग 11000 मेगावाट हो गई है। भीषण गर्मी से लोड बढने के कारण विद्युत उपकेन्द्रों तथा ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक है इस स्थिति से निपटने के लिए डिस्कॉम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आर०डी०एस०एस० योजना एवं बिजनेस प्लान के अन्तर्गत नए बिजलीघर और लाइन बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा हैं, ट्रांसफार्मर की क्षमातावृद्धि, नए बिजलघरों का निर्माण और जहाँ, बार-बार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं उनकी क्षमता को बढाकर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। कटिया आदि पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, रात्रि के समय पीक आवर्स में लोड बढने के कारणों का पता लगाया जा रहा है अधिक लाइन-हानियों वाले फीडर की जाँच की जा रही है। ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहाँ कटिया आदि लगाकर विद्युत चोरी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा रात्रि के समय पीक आवर्स में अधिक लाइन हानियों वाले क्षेत्रों मे युद्धस्तर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

ब्रेकडाउन एवं आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु डिस्कॉम के सभी जनपदों में व्यापक स्तर पर तैयारी एवं सतत निगरानी की जा रही है। विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने हेतु, सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों मे लगातार निरीक्षण, पेट्रोलिंग एवं आवश्यक मेन्टीनेन्स कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से लाइनमैन एवं फील्ड अधिकारियों द्वारा कठिन परिस्थितियों मे फील्ड में रहकर, विद्युत लाईनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

विभाग द्वारा सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक विद्युत उपकरणों एवं अतिरिक्त लोड का प्रयोग न करें तथा विद्युत बचत मे सहयोग प्रदान करें, जिससे सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रबन्धन द्वारा फील्ड में कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए तथा कार्य के दौरान आवश्यक सेफ्टी किट एवं सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु डिस्कॉम द्वारा विशेष बिल संशोधन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं इन कैम्पों में उपभोक्ताओं की बिल संशोधन, मीटर, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिनका अधिकांश निस्तारण गौके पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है। 15 जून से दिनांक 27 जून 2026 तक 14 जनपदों से कुल 25368 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 25060 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है। कैम्पों मे बिल रिवीजन से संबंधित 5474, मोबाइल नं० अपडेट से संबंधित 7143, ऐप से संबंधित 8699 शिकायतों का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 3744 शिकायतों का भी तत्काल निस्तारण कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल