Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पावर कारपोरेशन ने ओवरलोड को कम करने के लिए लगाए 100 केवीए के चार ट्रांसफार्मर

पावर कारपोरेशन ने ओवरलोड को कम करने के लिए लगाए 100 केवीए के चार ट्रांसफार्मर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


भीषण गर्मी में बिजलीघरों पर बढ रहे ओवरलोड को कम करने के लिए पावर कारपोरेशन विभिन्न जतन कर रहा है। अभियान चलाते हुए बिजली चोरी पकड कर लोड को कम किया जा रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कुलर आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। अब पावर कारपोरेशन ने सुरेन्द्र नगर के फीडर से ओवरलोड को कम करने के लिए चार नए ट्रांसफार्मर लगाए है। उक्त चार ट्रांसफार्मर बिजनेस प्लान 2025.26 के तहत करीब 60 लाख रुपए की धनराशि खर्च करते हुए लगाए गए है।


जनपद की बिजली आपूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए मुख्य अभियंता विनोद कुमार के द्वारा लगातार सप्लाई की व्यवस्था को परखा जा रहा है। मुख्य अभियंता रात्रि में विभिन्न बिजलीघरों पर पहुंच कर कर्मचारियों की ड्यूटी और लोड को चेक कर रहे है। चीफ विनोद कुमार ने बताया कि सुरेन्द्र नगर बिजलीघर पर पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक लोड चल रहा है। जिस कारण सुरेन्द्र नगर फीडर काफी प्रभावित है। ओवरलोड को कम करने के लिए बिजनेस प्लान 2025.26 के तहत यहां पर चार नए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए है। उक्त चारों ट्रांसफार्मर करीब 60 लाख की लागत से लगाए गए है।

पूर्व में यहां पर स्थापित 4 नग 250 केवीए ट्रांसफार्मर में से 2 नग 250 केवीए परिवर्तक का कुछ लोड नए स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया गया। चारों नए ट्रांसफार्मर को सप्लाई से जोड दिया गया है। अब स्थानीय लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्हें अच्छी बिजली सप्लाई मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल