Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शासन ने दिए आदेश, पालिका अपने खर्च से परिसर में लगाएगी भगवान परशुराम की प्रतिमा

शासन ने दिए आदेश, पालिका अपने खर्च से परिसर में लगाएगी भगवान परशुराम की प्रतिमा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भगवान परशुराम की प्रतिमा को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से स्वीकृति की मोहर लग गई है। शासन ने पालिका को अपनी आय से भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में विशेष सचिव उमा द्विवेदी ने डीएम को पत्र भी भेजा है।
पिछले दिनों नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के द्वारा पालिका परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रतिमा लगाने के लिए बोर्ड में करीब 50 लाख का बजट रखा गया था। नगर पालिका के द्वारा उक्त प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन स्तर पर इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग गई है। इस संबंध में विशेष सचिव उमा द्विवेदी ने डीएम को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर सदर के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के प्रांगण में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाये जाने के संबंध में होने वाले सम्पूर्ण व्यय का वहन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा स्वयं के आय से किये जाने पर शासन से अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से प्राप्त सकारात्मक आख्या एवं प्रश्नगत मूर्ति की स्थापना में होने वाले सम्पूर्ण व्यय का वहन नगर पालिका परिषद, मुजपफरनगर द्वारा स्वयं के आय से वहन किये जाने के आधार पर पालिका के प्रांगण में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाए जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल