मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भीषण गर्मी में मंडी समिति बिजलीघर ओवरलोड होने के कारण रातभर हुई बिजली कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान रहे है। मंगलवार को दिन भी में लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पडा है। उधर अचानक मंडी समिति बिजलीघर पर 100 एम्पीयर को लोड बढने के कारण अधिकारी भी काफी परेशान रहे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मंगलवार को पावर कारपोरेशन के द्वारा नया फीडर बनाया गया। जिसे टीपीनगर बिजलीघर से जोडा गया है। अब उपभोक्ताओं को रात्रि में बिजली कटौती का सामना नहीं करना पडेगा।
भीषण गर्मी में लगातार बिजली की डिमांड बढती जा रही है। जनपद में करीब 25 से 30 प्रतिशत बिजली की डिमांड बढी हुई है। जिस कारण बिजलीघर ओवरलोड बने हुए है। वहीं सप्लाई देने में बुरी तरह से हॉफ रहे है। शहर के मंडी समिति बिजलीघर से नई मंडी क्षेत्र के काफी मोहल्लों को बिजली सप्लाई मिलती है। इस बिजलीघर की क्षमता 20 एमवीए की है। यहां पर 10-10 एमवीए के दो बडे ट्रांसफार्मर रखे हुए है। सोमवार की रात्रि में अचानक मंडी समिति बिजलीघर ओवरलोड हो गया। इस बिजलीघर पर 100 एम्पीयर का लोड बढ गया। जिस कारण बिजलीघर ने काम करना बंद कर दिया। बार-बार बिजलीघर से सप्लाई फेल होने लगी। रात भर उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पडा है। मंगलवार की सुबह भी लोगों को कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पडा है। पावर कारपोरेशन के द्वारा नया फीडर बनाया गया है। जिसे टीपी नगर बिजलीघर से जोडा गया है। अब उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पडेगा।

इन्होंने बताया
मंडी समिति बिजलीघर ओवरलोड गया। इस बिजलीघर पर 100 एम्पीयर को लोड बढ गया। नया फीडर बनाते हुए टीपीनगर बिजलीघर से जोडा गया है। अब ओवरलोडिंग के कारण कटौती नहीं होगी।
विनोद कुमार, मुख्य अभियंता






