मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पश्चिम बंगाल चुनाव में भारत की प्रचंड जीत के बाद वापस लौटे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का कोर्ट रोड स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया गया है। बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह व अन्य सार्थियों के द्वारा सुरेश राणा को बुके देकर स्वागत किया और बंगाल विधान सभा में भाजपा पार्टी की प्रचन्ड जीत पर बधाई दी गई।


हिन्दुवादी छवि के जनप्रिय नेता सुरेश राणा विधान सभा चुनाव के सिलसिले मे 6 महीने पश्चिम बंगाल प्रवास पर रहे। जहॉ उन्हें 24 परगना एवं साउथ 24 परगना क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनो क्षेत्रा मे कुल 63 विधासभा सीटे है। जिनमे से 43 सीटो पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बंगाल चुनाव मे मिली अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाने और चुनाव से जुडे तथ्यो की जानकारी जनमानस के साथ साझा करने के उद्देश्य से ठाकुर रामनाथ सिंह ने पूर्व केबिनेट मंत्री को बैंक मुख्यालय पर आमन्त्रित किया। बैंक चेयरमेन रामनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घोर विपरीत परिस्थितियों मे चुनाव अभियान के प्रबन्धन हेतु उत्तर प्रदेश से मात्र दो व्यक्तियो को जिम्मा दिया गया। जिसमे से एक हमारे बीच बैठे शेरदिल नेता सुरेश राणा और दूसरे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

सुरेश राणा ने बताया कि चुनौती बहुत कठिन थी, लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदशर्न और गृहमंत्री अमित शाह की अभेद रणनीति को आधार बनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओ और बंगाल की सनातनी जनता ने दिन रात एक कर बंगाल के रण मे विजय प्राप्त कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। आज पूरा विश्व जान गया है कि मोदी है तो मुमकिन है। सही मायने मे बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओ और सनातनी विचारधारा रखने वाली जनता को बंगाल चुनाव की सफलता के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए। जिन्होने अनेक वर्षो तक वामपंथी व टीएमसी की क्रूर सरकारो के साथ संघर्ष जारी रखा। मंच संचालन पूर्व डायरेक्टर व वर्तमान मे संचालक पति इन्द्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान उपसभापति मुकेश कुमार जैन, राजू अहलावत, अमित चौधरी (ब्लाक प्रमुख), सोमबीर सिंह, दिनेश कुमार, इन्द्रपाल सिंह, अनार सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक, आशीष चौधरी, संजीव कुमार, आशीष त्यागी, कुलदीप पुंडीर, मोनू ठाकुर, अमित कुमार, हरेन्द्र शर्मा, आशीष प्रधान, सन्नी आदि मौजूद रहे।





