मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के सभी नौ विकास खंडों कमशः शाहपुर, सदर, पुरकाजी, बुढ़ाना, खतौली, मोरना, जानसठ, चरथावल एवं बघरा में खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से रैंडमली चयनित परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया।


निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था, अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, मिड-डे-मील की गुणवत्ता, ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, साफ-सफाई तथा विद्यालयों में उपलब्ध अन्य बुनियादी सुविधाओं को देखा गया।

कुल 24 विद्याालयों के समग्र निरीक्षण में कुल 156 अध्यापकों में से 133 अध्यापक उपस्थित पाए गए। दिनांक 11.05.2026 को कुल 2253 छात्र उपस्थित थे, जबकि दिनांक 12.05.2026 को उपस्थिति पंजिका के अनुसार कुल छात्र संख्या 2415 थी, जिनमें से मौके पर 2364 छात्र उपस्थित पाए गए।

विकास खंडवार निरीक्षण में शाहपुर विकास खंड के प्रा०वि० धनयान (2) अध्यापक, 2 उपस्थित, 18 छात्र), प्रा०वि० कितास (6 अध्यापक, 4 उपस्थित, 14 छात्र) एवं उच्च प्रा०वि० मुबारिकपुर (3 अध्यापक, 3 उपस्थित, 24 छात्र) में शिक्षण व्यवस्था एवं साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। सदर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बहादुरपुर (6) अध्यापक, 5 उपस्थित, 213 छात्र), कम्पोजिट विद्यालय निराना (13 अध्यापक, 12 उपस्थित, 184 छात्र) तथा प्रा०वि० खेड़ीविरान (4) अध्यापक, 3 उपस्थित, 125 छात्र) में मिड-डे-मील की गुणवत्ता एवं छात्र उपस्थिति अच्छी रही। पुरकाजी विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बरला (10 अध्यापक, 9 उपस्थित, 153 छात्र), प्रा०वि० बरला (4) अध्यापक, 3 उपस्थित, 41 छात्र) तथा उच्च प्रा०वि० तेजलहेड़ा (4) अध्यापक, 4 उपस्थित, 60 छात्र) में शिक्षण कार्य एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बुढ़ाना विकास खंड के प्रा०वि० सटेड़ी (5) अध्यापक, 4 उपस्थित, 19 छात्र), प्रा०वि० मिडाकली (4) अध्यापक, 4 उपस्थित, 35 छात्र), प्रा०वि० बड़ौदा (5) अध्यापक, 4 उपस्थित, 31 छात्र) तथा प्रा०वि० भायेंगी (6 अध्यापक, 6 उपस्थित, 57 छात्र) में छात्र एवं अध्यापक उपस्थिति अच्छी पाई गई। खतौली विकास खंड के प्रा०वि० रुकनपुर (3 अध्यापक, 3 उपस्थित, 13 छात्र) तथा। प्रा०वि० खेड़ी राघदान (5) अध्यापक, 5 उपस्थित, 44 छात्र) में पूर्ण अध्यापक उपस्थिति दर्ज की गई। मोरना विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय कासमपुर (9 अध्यापक, 7 उपस्थित, 122 छात्र), कम्पोजिट विद्यालय नगला बुजुर्ग (8 अध्यापक, 7 उपस्थित, 153 छात्र), प्रा०वि० विलायत नगर (2) अध्यापक, 2 उपस्थित, 32 छात्र) तथा कम्पोजिट विद्यालय खुजेड़ा (11 अध्यापक, 8 उपस्थित, 147 छात्र) में मिड-डे-मील एवं अन्य व्यवस्थाएं व्यवस्थित पाई गईं। जानसठ विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय जटवाडा (12 अध्यापक, 11 उपस्थित, 109 छात्र) तथा चरथावल विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय हैबतपुर (10 अध्यापक, 9 उपस्थित, 269 छात्र), कम्पोजिट विद्यालय खुसरौपुर (10 अध्यापक, 7 उपस्थित, 271 छात्र) एवं प्रा०वि० सलेमपुर (6 अध्यापक, 4 उपस्थित, 129 छात्र) में समुचित शिक्षण व्यवस्था एवं उपस्थिति पाई गई। बघरा विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय लडवां (8 अध्यापक, 7 उपस्थित, 101 छात्र) में भी निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में मिड-डे-मील की गुणवत्ता अच्छी पाई गई तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराया जा रहा था। विद्यालयों में साफ-सफाई, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार परिलक्षित हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु भविष्य में भी आकस्मिक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में लापरवाही, अनुपस्थिति, शिक्षण कार्य में उदासीनता अथवा व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।





