मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पेट्रोल डीजल की बजत, सोने में कम निवेश को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पीएम नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय सभी को देश के साथ खडे रहना चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि जो बात प्रधानमंत्री जी ने कही है वह ठीक है खाप पंचायत भी यही कह रही हैं कि कम चीजों में काम चलाओ एक कानून बना देना चाहिए कि शादी में 10 ग्राम से ज्यादा सोना कोई नहीं देगा। एक तोले सोने में काम चल जाएगा। सोना तो बिजनेसमैन खरीद रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की बचत, सोने में निवेश काम करने की जनता से अपील करते हुए किसानों से भी जैविक खेती को अपनाने की बात कही है। जिस पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान का समर्थन करते हुए कहा है की मुसीबत के समय देश के साथ खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको पेट्रोल और डीजल की बचत करनी चाहिए। हम पहले से ही ऑर्गेनिक खेती पर बात करते आ रहे हैं, लेकिन फर्टिलाइजर सब्सिडी कहां जा रही है इसका किसी को नहीं पता है। ये सब्सिडी आप सीधे किसानों को दो, जिसकी जितनी जमीन है उसकी उतनी ही सब्सिडी दी जाए। जो ऑर्गेनिक तरीके से कम कर रहा है उसकी सब्सिडी भी सरकार या कंपनी ले लेती है या फिर दूसरे आदमी लेते हैं। ऑर्गेनिक की तरफ देश जाए और ऑर्गेनिक एक मार्केट बने। दिल्ली में बड़े-बड़े शहरों में जो मॉल खुल रहे हैं उन मॉल में सस्ते रेट पर किसानों को दुकान अवेलेबल कराई जाए, जहां ऑर्गेनिक प्रोडक्ट मिल सके। पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह नेपाल में किया गया है जब तक यहां मंत्री और बड़े लोग नहीं छोड़ेंगे तब तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कोई नहीं आएगा। सब अपनी अपनी सहूलियत देखते हैं। धीरे-धीरे जैसे लॉकडाउन लगा था इस तरह रास्ते में यहां पर पुलिस वाले बैठेंगे और बस उन वाहन चालकों से यही पूछना कि भाई आप कहां जा रहे है।ं ये चेकिंग हो जाए तो 30 प्रतिशत आदमी जो बिना मतलब जा रहे हैं उन पर लगाम लगनी चाहिए।





