मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 02 वाहन चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, यक्ष ऐप के माध्यम से की गयी थी अभियुक्तों की पहचान।

❇️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी 02 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.04.2026 को वादी मौ0 शाकिर पुत्र फिरोज निवासी दीन मौहम्मद सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरी स्पलैण्डर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.04.2026 को ही द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाइन स्थित कचहरी परिसर में भी वाहन चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर उपरोक्त चोरी करने वाले अभियुक्तों की फोटो को यक्ष ऐप पर डालकर ट्रेस किया जिसके परिणामस्वरुप घटना में चोरी करने वाले अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गयी तथा आज दिनांक 07.05.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तों को भारद्वाज मेडिकल वाली गली मौ0 रामपुरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी 02 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-
1. फिरोज अहमद पुत्र श्री जलील अहमद निवासी मौ0 नगर निगम कालोनी थाना पटेल नगर जिला देहरादून उत्तराखण्ड ।
2. मौ0 राशिद पुत्र श्री शईद अहमद मूल निवासी गली नं 03 महमूद नगर थाना सिविल लाइन मुजफ्फर नगर व वर्तमान पता वार्ड नं 78 कश्मीरी कालोनी निरंजनपुर थाना पटेल नगर देहरादून उत्तराखण्ड।
बरामदगी-
✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल यूपी 15 ईपी 6514 (मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)
✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल यूपी 12 एआर 1728 (मु0अ0सं0 176/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)
✔️ 02 नाजायज चाकू
गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-176/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मु0नगर
2. मु0अ0स0-102/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन मु0नगर
3. मु0अ0स 200/2024 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पटेल नगर, देहरादून उत्तराखण्ड
4. मु0अ0स0 196/2026 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
गिरफ्तार अभियुक्त मौ0 राशिद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-176/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मु0नगर
2. मु0अ0स0-102/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन मु0नगर
3. मु0अ0स0-445/01 धारा 8/22 बीएनएस थाना सिविल लाइन मु0नगर
4. मु0अ0स0-76/2001 धारा 8/20 बीएनएस थाना सिविल लाइन मु0नगर
5. मु0अ0स0 15/2024 धारा 411,420,465 भादवि थाना बिहारीगढ, सहारनपुर
6. मु0अ0स0 286/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना नेहरु कालोनी, देहरादून, उत्तराखण्ड
7. मु0अ0स0 196/2026 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मौ0 राशिद अपने साथी फिरोज के साथ कचहरी में अपनी तारीख पर आया था इसी दौरान हम दोनों ने दिनांक 27.04.2026 को तारीख के दिन ही दो मोटरसाइकिलों को चोरी कर लिया था।





