Home » Uncategorized » जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया का किया शुभारंभ

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को जनपद के विभिन्न जन प्रतिनिधिगणो‚ प्रशासनिक अधिकारियो‚ राजस्व कर्मी व कलैक्ट्रेट कर्मियो द्वारा जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत “सेल्फ एन्यूमरेशन” प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

गृह मंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना–2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में आज दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक “सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration)” प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। यह जनगणना पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल http://se.cenus.gov.in पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे।

आज जनपद मुजफ्फरनगर में  मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार  अनिल कुमार,  मंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग स्वतंत्र प्रभार  कपिल देव अग्रवाल‚  सांसद मु०नगर  हरेन्द्र मलिक‚  सांसद बिजनौर क्षेत्र  चंदन चौहान‚  विधायक बुढ़ाना  राजपाल सिंह बालियान,  विधायक   मिथलेश पाल‚  विधायक चरथावल पंकज मलिक‚ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सदस्य विधान परिषद  वंदना वर्मा‚ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी  (वित्त एवं राजस्व)  गजेंद्र कुमार, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ “सेल्फ एन्यूमरेशन” कर भारत जनगणना–2027 में सहभागिता सुनिश्चित की गई।

इसके अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्ट्रेट कर्मियों, राजस्व विभाग, नगर पालिका, जीएसटी विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, जिला पंचायत राज विभाग तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी “सेल्फ एन्यूमरेशन” कर जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई गई।

जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जनगणना–2027 का प्रथम चरण पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को पोर्टल http://se.cenus.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना–2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण का कार्य किया जायेगा तथा अगले चरण में नागरिकों की गणना की जायेगी । प्रथम चरण में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे सभी सूचनाएं सही एवं स्पष्ट रूप से भरें। जब प्रगणक (Enumerator) घर-घर सर्वे हेतु पहुंचे, तब नागरिक अपने द्वारा प्राप्त “SE ID” उपलब्ध कराएं, जिससे डाटा को कम समय में सही प्रकार से फीड करने में सुविधा प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी  ने बताया कि प्रगणंकों द्वारा मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे भारत जनगणना–2027 में स्वयं “सेल्फ एन्यूमरेशन” करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके तथा प्रगणंकों द्वारा मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसमे अपना सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को “सेल्फ एन्यूमरेशन” प्रक्रिया अथवा ऑनलाइन सिस्टम से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या असुविधा हो, तो जिला जनगणना कार्यालय‚ मुजफ्फरनगर में अथवा 9412210080 ⁄ 0131-2436918 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल