Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ऑपरेशन सवेरा: पुलिस ने एक करोड की गांजा के साथ पकडे पांच तस्कर, मुठभेड में दो घायल

ऑपरेशन सवेरा: पुलिस ने एक करोड की गांजा के साथ पकडे पांच तस्कर, मुठभेड में दो घायल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज 

थाना नई मंडी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अर्न्तगत अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 05 शातिर तस्कर अभियुक्तगण (02 घायल) किए गए गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से 250 किलोग्राम गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी व 01 क्रेटा गाड़ी तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-  जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.05.2026 को थाना नई मंडी पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सिसोना की तरफ से 01 छोटा हाथी व 01 क्रेटा गाड़ी में सवार कुछ व्यक्ति अवैध रुप से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं । सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सिसोना पुलिया पर पहुंचकर चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात सिसोना की तरफ से 02 वाहन आते दिखाई दिए जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । परन्तु कार व छोटा हाथी सवारों द्वारा अपने वाहनों को नहीं रोका गया तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर अपने वाहनों को सिसोना रजवाहे के रास्ते मोड़कर तेजी से भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर रास्ता संकरा होने के कारण बदमाशों की गाड़ी फंस गयी जिस पर दोनो वाहनों से 05 बदमाश उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी । जिसमें 02 बदमाश 1. मौहम्मद सुल्तान पुत्र इनाम, 2. गुड्डू पुत्र रजी घायल हो गए तथा शेष 03 अभियुक्तगण को कॉम्बिंग के दौरान मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-
1. मौहम्मद सुल्तान पुत्र इनाम निवासी लाल सिंह मार्किट के सामने कैराना रोड जनपद शामली, (घायल)
2. गुड्डू पुत्र रजी निवासी भैसरहेडी थाना छपार मुजफ्फरनगर, (घायल)
3. किफैत उर्फ किफायतउल्ला पुत्र सलीम निवासी ग्राम भैसरहेडी थाना छपार मुजफ्फरनगर हाल पता पुरकाजी मुजफ्फरनगर ।
4. डॉ0 सोनू पुत्र महेन्द्र निवासी भैसरहेडी थाना छपार मुजफ्फरनगर ।
*5. जितेन्द्र पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम लांक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।

बरामदगीः-
▪️ 250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
▪️ 01 छोटा हाथी वाहन बिना नम्बर प्लेट ।
▪️ 01 क्रेटा गाड़ी नं0 यूपी 19 एक्स 6665
▪️ 03 तमंचे मय 03 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर ।
▪️ 04 मोबाईल ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0- 217/2026 धारा 109(1) बीएनएस,3/25/28 आर्म्स एक्ट, 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार अभियुक्त किफैत उर्फ किफायतुल्ला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 523/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 23/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं- 217/2026 धारा 109(1) बीएनएस,3/25/28 आर्म्स एक्ट, 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है तथा हमलोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने का कार्य करते हैं। हम लोग उडीसा से भारी मात्रा में सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं तथा उसे गाडी में छुपाकर जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के अन्य जनपदों (हरिद्वार, शामली, सहारनपुर आदि) में विभिन्न स्थानों पर फुटकर में उंचे दामों पर बेचते हैं। इस प्रकार इस कार्य से हमें काफी अवैध लाभ अर्जित हो जाता है जिसे हम आपस में बांट लेते हैं।

नोट- थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त किफैत उर्फ किफायतुल्ला इस गिरोह का सरगना है तथा पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तगण के FORWARD & BACKWARD LINKAGES की भी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल