Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चौकीदार की हत्या का खुलासा: दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में की चौकीदार की हत्या

चौकीदार की हत्या का खुलासा: दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में की चौकीदार की हत्या

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना चरथावल पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चौकीदार की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल 01 फावडा व 01 डन्डा, 01 मोटरसाईकिल, 02 तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद।

24/25.04.2026 को अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा किड्स हैवन पब्लिक स्कूल कस्बा चरथावल मे नियुक्त चौकीदार राजू पुत्र महेन्द्र निवासी मौ0 कानूनगोयान कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर उम्र करीब 48 वर्ष की चौकीदारी करते समय रात्रि मे धारदार हथियार से सिर एवं गर्दन पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना चरथावल पर मृतक राजू के भाई आदेश कुमार की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना चरथावल व एसओजी की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था।
गठित पुलिस टीम को दिनांक 02.05.2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि चौकीदार की हत्या की उक्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण ग्राम किशनपुरा के जंगल में एक ट्यूबवैल पर मौजूद हैं तथा कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां पर 02 लोग मौजूद मिले। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम को देखकर टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा भागने का प्रयास किया गया। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे बदमाश को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से ट्यूबवैल में छिपाकर रखे गये आलाकत्ल फावडा व डन्डा, 01 मोटरसाईकिल व 02 अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. मोहन पुत्र सुगनचन्द निवासी किशनपुरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 44 वर्ष (घायल)
2. नितिन उर्फ नितीश पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार. मुजफ्फरनगर, उम करीब 26 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
✔️ आला कत्ल एक फावडा व एक डण्डा
✔️ 01 बजाज सीटी 100 मोटरसाईकिल (घटना में प्रयुक्त)
✔️ 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 69/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फऱनगर।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मोहन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 69/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार अभियुक्त नितिन उर्फ नितीश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 69/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मोहन द्वारा बताया गया कि वह विगत 18-20 वर्षों से मृतक राजू की दुकान में किराये पर इलैक्ट्रिक की दुकान करता था। मृतक राजू द्वारा उक्त दुकान को बेचने का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से कर दिया था तथा वह दुकान को खाली कराना चाहता था। इसी बात पर घटना के 10-12 दिन पहले मेरी व राजू की कहासुनी दुकान पर हुई थी। मैं कई वर्षों से उस दुकान की सहायता से अपनी रोजी-रोटी चलाता था तथा दुकान खाली हो जाने पर मेरे सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाता । मैं अपने साढू के घर ग्राम तेजलहेडा थाना छपार पहुंचा तथा वहां पर दुकान को खाली करने से बचने के लिये साढू के पुत्र नितिन के साथ मिलकर राजू को मारने की योजना बनाई। योजनानुसार दिनांक 24/25.04.2026 की रात्रि को मैं नितिन को अपने साथ मोटरसाईकिल पर लेकर स्कूल पर पहुंचा तथा वहां पर मौजूद चौकीदार राजू की फावडे व डन्डे से मारकर हत्या कर दी तथा वहां से फरार हो गये। इसी दौरान हाथ में फावडे की चोट लगने से नितिन भी घायल हो गया तथा उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। आज हम पुलिस से बचने के लिये कहीं बाहर भागने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल