मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जानसठ विकासखंड मे “किसान करवा “ कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया ।कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कृषि विभाग इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल किसान तक द्वारा ,कृषि एव कृषि से जुड़े अन्य विभागों द्वारा किसानों को नवीन तकनीकी से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा से डॉ सौम्या पांडे ने मत्स्य पालन के लिए किसानो को प्रोत्साहित करते हुए बताया की कम क्षेत्र पर मत्स्य पालन करके किसान अत्यधिक मुनाफ़ा कमा सकते है । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र गुप्ता द्वारा पशुपालन विभाग की सभी योजनाओ और पशु पालन तथा पशु स्वास्थ्य पर जानकारी साझा की। कृषि वैज्ञानिक डॉ पूजा द्वारा मिल्लेट्स पर जानकारी दी गयी .कार्यक्रम के बीच बीच में मनोरंजन के लिए जादू का भी कार्यक्रम रखा गया |जनपद के प्रगतिशील कर्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए । उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने कृषि विभाग के वर्षभर के कार्यक्रम को किसानो के साथ साझा कियाऔर विभाग की बीज ,यन्त्र अनुदान,प्रदर्शन प्रसार कार्बन क्रेडिट जैविक खेती आदि पर जानकारी दी गयी अंत म विकासखंड जानसठ के ब्लॉक प्रमुख श्री नरेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियों बताते हुए कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम में SDM जानसठ राजकुमार भी उपस्थित रहे,प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक, ध्यान सिंह , विकास बालियान, आदि मौजूद रहे ।







