Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सहायक निदेशक ने किया जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण

सहायक निदेशक ने किया जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण /मंडल प्रभारी, सहारनपुर तथा जिला प्रभारी, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा किया गया। अधिकारियों ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जनगणना 2026 की तैयारियों के अंतर्गत आज दिनांक 25-04-2026 को जनपद के एंबिएंस एकेडमी स्कूल, जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार, सहायक निदेशक/मंडल प्रभारी, सहारनपुर तथा गौरव गुंजन, जिला प्रभारी, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण कक्षों की व्यवस्थाओं, बैठने की क्षमता, प्रकाश एवं वेंटिलेशन, डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षण सामग्री की पर्याप्तता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने जनगणना 2026—2027 को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए कहा कि इसकी सफलता के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल