Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से नहीं होगा कोई समझौता

महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से नहीं होगा कोई समझौता

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व जनपद प्रभारी मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। गांधी कालोनी बारात घर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और मजबूत होगी।
उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस और समाजवादी पार्टी—पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा महिला हितों के मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति की है, जबकि वर्तमान सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला महामंत्री संजय गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, जिला मंत्री एवं संयोजक ममता अग्रवाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अंजली चौधरी, आंचल तोमर, श्वेता कौशिक और विशाल गर्ग ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। वहीं निवेदक के रूप में मितिका गर्ग पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा, निदेशक केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार एवं पूर्व सभासद का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता और भागीदारी ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की असली ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल