Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » हमारी शक्ति, हमारा ग्रह की थीम के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

हमारी शक्ति, हमारा ग्रह की थीम के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग श्री अभिनव राज के मार्गदर्शन में डॉ राजीव कुमार द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में
“हमारी शक्ति – हमारा ग्रह” के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज श्री प्रवेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता व शपथ/संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” (धरती मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ) के मंत्र के साथ, पृथ्वी को हरा-भरा और रहने योग्य बनाने की प्रतिज्ञा करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं को प्रमुख रूप से निम्नलिखित शपथ (Pledge) दिलाई गई।

पेड़-पौधे लगाने की शपथ: 
मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं अपनी धरती को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाऊंगा/लगाऊंगी और उनकी रक्षा करूँगा/करूँगी।

प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी:
——————— मैं आज से एकल-उपयोग (Single-use) प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण के अनुकूल (कपड़े/जूट के) बैग का उपयोग करने की शपथ लेता/लेती हूँ।

संसाधन संरक्षण:
———————
मैं पानी और बिजली की बर्बादी रोकूँगा/रोकूँगी और प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करूँगा/करूँगी।

प्रदूषण कम करना:
———————मैं अपने आस-पास सफाई रखूँगा/रखूँगी और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जागरूक रहूँगा/रहूँगी.
जागरूकता फैलाना: मैं न केवल स्वयं, बल्कि दूसरों को भी पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करूँगा/

विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है।
उक्त आयोजन में निम्नलिखित प्रतिभागियों कक्षा-6 अनन्या,
कक्षा-6 आराध्या,
कक्षा-6 तानिया शर्मा,
कक्षा-6 आरव,
कक्षा-6 शौर्य,
कक्षा-4 आयूषी,
कक्षा-5 शिदरा,
कक्षा-5 प्रज्ञा,
कक्षा-5 समद,
कक्षा-7 समद,
कक्षा-8 खुशी,
कक्षा-8 साहिल,
कक्षा-6 विधि,
कक्षा-6 सदफ द्वारा समाज को प्रेरणादायक संदेश देने वाले आकर्षक चित्र बनाये गए।
उक्त आयोजन में विद्यालय स्टाफ  सुरेखा,  धीरज बालियान,  शुभम शुक्रलिया व  नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल