Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अचानक निरीक्षण को मीरापुर और रामराज थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण

अचानक निरीक्षण को मीरापुर और रामराज थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अक्षय संजय महाडीक द्वारा जानसठ सर्किल के अन्तर्गत थाना जानसठ, मीरापुर व रामराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  तीनों थानों के कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल एंट्री, सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली एवं डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से की जाएं। उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। आगन्तुक कक्ष में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शस्त्रों के रख-रखाव एवं ड्यूटी प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। उनके द्वारा नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्य में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि रखने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी जानसठ  विनोद कुमार, थाना प्रभारी मीरापुर राजीव शर्मा व थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द सिरोही सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल