मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रभारी डीएम एंव सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने विकास भवन के सभागार में निराश्रित गौवंश संरक्षण स्वास्थ्य अनुभवण और समीक्षा समिति के साथ मासिक बैठक की है। उन्होंने संरक्षित गौवंश के लिए 77800 कुन्तल भूसा एकत्र करने के निर्देश दिए है। वहीं वृहद गौं आश्रय स्थल बनाने हेतू प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिन्हित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।
जनपद स्थित 24 गौशालाओं में करीब 6360 गौवंश संरक्षित है। इन गौवंश का रखरखाव करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ पशु पालन विभाग की है। विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में निराश्रित गौवंशो को संरक्षित किये जाने पर जोर दिया गया है। गौशालाओं में संरक्षित गौवंश हेतु वर्ष भर की आवश्यकताओं के सापेक्ष वर्तमान में सस्ती दर पर उपलब्ध भूसा क्रय करने के निर्देश दिए गए है। गौशालाओ की संरक्षण क्षमता बढ़ाने तथा गौशालाओ में हरे चारे आदि की नियमित उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गयी। भूसा संरक्षण हेतु जनपद का लक्ष्य 77800 कुन्तल निर्धारित किया गया। संरक्षण अभियान 15 मई तक संचालित होगा। बैठक में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, पशु चिकित्सा अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क करते हुए गौशालाओं हेतु भूसा दान कराने हेतु सीडीओ के द्वारा निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जितेन्द्र गुप्ता द्वारा उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों से गौशाला में हरे चारे की आपूर्ति हेतु स्थानीय कृषकों से वार्षिक अनुबंध कर खाते में ही भुगतान कराने हेतु कहा गया। उनके द्वारा वृहद गौं आश्रय स्थल बनाने हेतू प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिन्हित कराने हेतू निर्देश दिये गये। सभी विभागीय अधिकारियों तथा गौशालाओ के नामित नोडल अधिकारियों को आवंटित गौशालाओं का नियमित भ्रमण करते हुए बैठक में दिये गये निर्देशो का अनुपालन कने के निर्देश देते हुए बैठक समाप्त की गयी।







