मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन मे बुधवार को डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल फतेहपुरखेड़ी का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गए‚ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा मौके पर मिला। सफाई कर्मी साफ़ सफाई करते मिले।

Author: hindustancitynews
Post Views: 172






