Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » धनगर समाज उत्थान समिति ने अहिल्याबाई चौक के सौन्दर्यीकरण पर उठाए सवाल, ईओ से की शिकायत, जांच कराने की मांग

धनगर समाज उत्थान समिति ने अहिल्याबाई चौक के सौन्दर्यीकरण पर उठाए सवाल, ईओ से की शिकायत, जांच कराने की मांग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण होने के बाद अब चौराहे के सौन्दर्यीकरण पर धनगर समाज उत्थान समिति ने सवाल उठाए है। उन्होंने ठेकेदार के द्वारा चौराहे के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। समिति के पदाधिकारियों ने ईओ से शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की है।
नगर पालिका के द्वारा अहिल्याबाई चौक का सौन्दर्यीकरण कराया गया है। यहां पर चौराहे का चौडीकरण के साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति भी लगाई गई है। इस स्मारक का लोकार्पण सीएम योगी के द्वारा अभी हाल में किया गया है। धनगर समाज उत्थान समिति के संरक्षक प्रमुख नकली सिंह धनगर, ओमबीर सिंह, प्रवीण कुमार, बिजेन्द्र कुमार, शिव कुमार, आनंदपाल आदि ने चौराहे के निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए ईओ से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत ठेकेदार को ठेका आवंटित किया गया है, जिसके सम्बन्ध में प्रथम द्रष्टान्त में यह देखने में आ रहा है कि ठेकेदार फर्म के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग और निर्माण को सरकारी मानको के अनुसार न करना प्रतीत हो रहा है। निरक्षण के समय सक्षम अधिकारी द्वारा ली गई जीपीएस लोकेशन फोटो एवं एस्टीमेट में दिखाई गई प्रत्येक सामग्री के प्रयोग की खरीद के बिल एवं उनके गुणवत्ता रिपोर्ट आदि की जाँच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की लैब से कराई जाए। अगर जांच में उपरोक्त कमिया पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए और ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाई जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल