मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

महावीर चौक स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में भोपा पुलिस का प्रकरण गरमाया रहा।


जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि भोपा पुलिस के द्वारा एक किसान को गलत तरीके से जेल भेजने का काम किया गया है। जिससे किसानों में काफी रोष है।
उन्होंने बताया कि भोपा थाना के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा कुछ संगठनों के साथ मिलकर किसान को गलत तरीके से जबरदस्ती फँसाने कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं इस मामले को हिन्दू मुस्लिम रंग देने के प्रयास किया गया है। इस विशेष पर चर्चा करते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा गहन विचार विमर्श करके किसान के गेहूं कटाई व गन्ना बुआई के कारण एक सप्ताह का समय दिया हैं। उसके बाद किसान यूनियन किसान हित में उचित कदम उठाएगी। इसके साथ जून माह होने वाले किसान चिंतन महाशिविर हरिद्वार की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही और किसान विरोधी कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। राजवाहों में पानी, यूरिया खाद बिजली विभाग के भ्रष्टाचार आदि विषयों पर मंथन हुआ है। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ चौधरी ओमपाल मलिक राष्ट्रीय महासचिव, धीरज लाठियांन प्रदेश उपाध्यक्ष, विकास शर्मा पश्चिम प्रदेश प्रभारी, श्यामलाल, बलराम सिंह, गुलशन चौधरी, अनुज बालियान, संजीव पंवार, अनुज राठी, मोनू प्रधान, सुमित, गुलबहार राव, रमेश मलिक, संजय त्यागी, हेमेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।






