Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 27 वर्षों में कई प्रयास के बाद सफल होने जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

27 वर्षों में कई प्रयास के बाद सफल होने जा रहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकास भवन के सभागार में एमएलसी वंदना वर्मा और राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेसवार्ता की है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने जा रहा है। इसका आधी आबादी को लाभ मिलेगा। राजनीति में भी महिलाओं की भागेदारी बढेगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने बताया कि आज का भारत बदल रहा है और आगे बढ रहा है। इस बदलाव की सबसे बडी ताकत नारी शक्ति है। 19 सितम्बर 2023 का दिन हमारे लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दिन भारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को नई पहचान देने का ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि कई सरकारें आयी और कई वादे किए, लेकिन महिलाओं को उनका अधिकार देने का साहस किसी ने नहीं दिखाया। जब देख की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार को चुना, तब यह संकल्प साकार हुआ है। एमएलसी वंदना वर्मा ने बताया कि यह कानून महिलाओं के लंबे संघर्ष का अंत और एक नए युग की शुरूआत है। पिछले 27 वर्षों में कई प्रयास हुए, लेकिन हर बार यह बिल टेबिल पर आकर चुक जाता था, लेकिन देश की जनता ने जिस नेतृत्च को चुना, उसने यह साबित किया कि इच्छाशक्ति हो तो परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि अब यह बिल पास होने जा रहा है। इसका पूरा विश्वास है। लोकसभा में 272 सीटे ओर बढाई जा रही है उसी में नारी शक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष के बाद किसी ने महिलाओं की भागेदारी के लिए कदम उठाया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उठाया है। यह 15 साल के लिए है। इसमें आगे समय के साथ जो परिवर्तन होगे वह स्वीकार किए जाएगे। इस दौरान सरिता आर्य, सुनिता, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार, डा. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल