मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी०एस०सी० (विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इन सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं विभागाध्यक्षा डा0 मोनिका रूहेला द्वारा बी०एस०सी० (जीव विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता- – पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया ।
बी0एस0सी0 (जीव विज्ञान) से सुरभि चाहर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सारा अंसारी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये व दीक्षिता ने 85 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी विद्यार्थियों को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सभी छात्र / छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है ऐसा अवसर हमें छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको के निरंतर प्रयासो के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है और भविष्य में भी सभी छात्र/छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाये रखने के लिए आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया साथ ही उन्होने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सच्चा दृढ़संकल्प लेते हैं, और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय से डा0 महेन्द्र सिंह, डा० सौरभ जैन, डा० नीरज कुमार, डा० ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ० वर्तिका गुप्ता, मोनिका पंवार, वर्षा पांचाल, अनामिका शर्मा, डा० बिन्दू, रजत धारीवाल, ओंमकार सिंह, वंशिका गुप्ता, शिखा पाल, राखी धीमान, राधिका धीमान, महक व मुसन्निफ आदि मौजूद रहे ।







