Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मर्डर की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी, जांच को गठित की तीन टीम

मर्डर की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी, जांच को गठित की तीन टीम

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना क्षेत्र भोपा के ग्राम शाहदरा बांगर में अक्षय पुत्र चंद्रपाल उम्र करीब 26 वर्ष की गांव के ही मनोज पुत्र महावीर, युवाक पुत्र मनोज एवं भरत पुत्र संजय (मृतक व आरोपी एक ही परिवार से हैं) द्वारा धारदार हथियारों से गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई व थाना प्रभारी भोपा मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना भोपा पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। थाना भोपा पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा ग्राम शाहदरा बांगर में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्ता कर उन्हे कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना भोपा पर 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल