मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में शासन के आदेश के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा जन समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।

सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में शासन के आदेश के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा जन समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा चौपाल का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक चला। शिक्षा चौपाल में ग्राम पंचायत हुसैनपुर कला की ग्राम प्रधान आयशा खान ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव जिले से SRG विनीत कुमार ब्लॉक बुढ़ाना के समस्त ARP न्याय पंचायत हुसैनपुर कला के समस्त संकुल शिक्षक सत्र 2025-26 में न्याय पंचायत हुसैनपुर कला के निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सर्वाधिक उपस्थित वाले छात्र- छात्राएं अधिकतम नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षा चौपाल में सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक, एसएमसी अध्यक्ष मोहम्मद प्रवेश खान, उपाध्यक्ष श्रीमती कवरजहां व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षा चौपाल का आयोजन शासन द्वारा भेजे गए एजेंट के अनुसार किया गया। सभी अभिभावकों से शिक्षा चौपाल के उद्देश्यों को साझा किया गया। प्रोग्राम की समाप्ति पर उपस्थित अभिभावकों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। इस प्रकार से सफलतापूर्वक प्रोग्राम का समापन हुआ।







