मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 चोर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के आभूषण, नगदी तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद ।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
वादी कुलदीप पुत्र मंशाराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण तथा नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
थाना खतौली पुलिस द्वारा सफेदा अंडरपास पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान इक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्त वह व्यक्ति नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश शानवाज उर्फ शाहनवाज पुत्र नूरुद्दीन उर्फ नोनूदीन घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के आभूषण, नगदी तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-
1. शानवाज उर्फ शाहनवाज पुत्र नूरुद्दीन उर्फ नोनूदीन निवासी ग्राम समौली थाना दोराला मेऱठ मूल पता मिलन पैलेस के पीछे फतेउल्लापुर थाना लिसाडीगेट, मेरठ ।
बरामदगीः-
02 जोडी पाजेब (सफेद धातु),
15420 /-रूपये नगद
01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
घायल / गिरफ्तार अभियुक्त शानवाज उर्फ शाहनवाज उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0स0 – 586/2023 धारा 3/25 एएक्ट थाना लोहियानगर मेरठ
2. मु0अ0स0- 143/2024 धारा 457/380/411,420,454,465 भादवि थाना पल्लवपुरम मेरठ ।
3. मु0अ0स0- 124/2024 धारा 380/411 भादवि थाना पल्लनपुरम जिला मेरठ ।
4. मु0अ0स0- 255/2024 धारा 380 भादवि थाना ककंरखेडा जिला मेरठ ।
5. मु0अ0स0- 80/2024 धारा 380/457 भादवि थाना दौराला जिला मेरठ ।
6. मु0अ0स0- 298/2019 धारा 3/25 एएक्ट टोनिका सिटी जिल गाजियाबाद ।
7. मु0अ0स0- 66/2026 धारा 303(ए) , 331(3) , 317(2) बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
8. मु0अ0स0- 76/2026 धारा 109(1) बीएनएस , 3/25/28 आर्मस एक्ट थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।






