Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईद की नमाज को लेकर एसपी सिटी ने स्वयं परखी सुरक्षा व्यवस्था

ईद की नमाज को लेकर एसपी सिटी ने स्वयं परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शनिवार को जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी मुजफ्फरनगर सत्यानारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र खालापार व कोतवाली नगर में भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा ईदगाओं के आसपास एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने,

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस की प्रभावी व्यवस्था एवं सतर्कता के चलते ईद उल-फित्र की नमाज जनपद में पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल