Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विकास भवन में पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

विकास भवन में पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकास भवन सभागार,मुजफ्फरनगर में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारियो,प्रसार कार्मिको एवं मैत्री कार्यकर्ता तथा पेरावेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर  कंडारकर कमल किशोर  द्वारा की गई।

पशुपालन घटक अंतर्गत कार्मिको के प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 100 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों को पशुपालन विभाग की योजनाओ के धरातल पर क्रियानवयन करने हेतु तथा पशुओ मे होने वाली विविध प्रकार की बीमारियाँ की रोक्थाम व नियंत्रन तथा पशुओ की उत्पादकता में सुधार किये जाने हेतु मथुरा पशु चिकित्सा महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में पशुपालन विभाग के सभी उप मुख्यमंत्री पशु चिकित्सा अधिकारी,पशु चिकित्सा अधिकारी,पशुधन प्रसार अधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता,टीकाकरन तथा कृत्रिम् गर्भाधान कार्यकर्ता ने प्रतिभाग किया.प्रशिक्षण में अपर निदेशक, पशुपालन विभाग,सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉ. मेघ श्याम भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक शर्मा द्वारा भी पशु रोग निदान संबंधि जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल