Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा, रामराज, मीरापुर तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण, दवा वितरण, जांच सेवाओं, टीकाकरण तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

डॉ. सुनील तेवतिया ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों के साथ सौम्य व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल