Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लू-टूथ डिवाइस से नकल कराने वाला गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लू-टूथ डिवाइस से नकल कराने वाला गिरफ्तार

मथुरा। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा और नकल कराने की साजिश रचने वाले एक गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ मेरठ की फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लू-टूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का लालच दे रहा था।
एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार कस्बा राया में अभ्यर्थियों से ठगी करने और परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से अपने साथी से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल