गोरखपुर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गैस की कालाबाजारी को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए कडी कार्रवाई की जा रही है। रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक करने वाले आशीष इंडेन गैस सर्विस पीपीगंज के मालिक पवन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में गाडी चालक और एजेंसी का एक कर्मचारी भी जेल गया है। इनके द्वारा गैस की कालाबाजारी करते हुए गैस सिलेंडर के दोगुणा दाम वसूले जा रहे थे।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 222





