Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कम्पनी ने रामपुरी में खाली पडे प्लाट में डाल दिया कूडा, लोगों ने किया हंगामा

कम्पनी ने रामपुरी में खाली पडे प्लाट में डाल दिया कूडा, लोगों ने किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कर रही जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. ने कई ट्रैक्टर ट्राली कूडा रामपुरी में एक खाली पडे प्लाट में गिरवा दिया। वहीं कुछ कूडा वहीं पर रास्ते में डलवा दिया। कूडे की बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल हो गया। उन्होंने इसकी सूचना सभासद रजत धिमान को दी। सभासद ने इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। कंपनी व पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद रजत धिमान ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से इस मामले की शिकायत की। ईओ ने उक्त स्थान से कूडा उठवाया।
नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन और डलावघरों से कूडा उठाने का काम जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. को दिया हुआ है। इस कम्पनी के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। शहर के सभी घरों से अभी तक डोर टू डोर कूडा उठना शुरू नहीं हुआ। अब इस कम्पनी के द्वारा सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कम्पनी के कुछ कर्मचारियों ने कई ट्रैक्ट्रर ट्राली कूडा रामपुरी में खाली पडे एक प्लाट में डाल दिया। वहीं कूडा डालते हुए रास्ता भी बंद कर दिया। कुछ लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया, लेकिन कर्मचारी कूडा डालकर चले गए। उधर कूडे की बदबू से स्थानीय लोगों का बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर सभासद रजत धिमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर समस्या से अवगत कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभासद को जवाब दिया की उनकी ड्यटी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक है। वह अन्य किसी और अधिकारी को फोन करें। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सभासद ने नगर पालिका पहुंच कर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। ईआ ने कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कूडा उठवाना शुरू कराया।

इन्होंने बताया

सभासद रजत धिमान के द्वारा की गई शिकायत पर मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में कम्पनी के अधिकारियों को कडी चेतावनी दी गई है। उक्त प्लाट से कूडा उठाने के निर्दश दिए गए है। भविष्य में इस तरह की घटना दोबार संज्ञान में आने पर कडी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल