मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भीषण गर्मी में इस बार शहरी क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए नगर पालिका ने अपनी कमर कस ली है। वहीं तैयारियां शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में स्थित 82 नलकूपों की जांच पडताल की जा रही है। इस दौरान जो कमिया पायी जा रही है उन्हें दूर किया जा रहा है। वहीं खराबी को सहीं कराया जा रहा है। नलकूपों पर लगे जनरेटर में डीजल डाला जा रहा है। इसके अलावा शहर में लगे 125 वॉटर कूलर और 4500 सरकारी हैंडपम्पों की भी जांच कराई जा रही है।
गर्मी में शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए नगर पालिका के जलकल विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। जलकल विभाग एई और जेई के द्वारा पेयजलापूर्ति से संबंधित प्रत्येक बिन्दु पर काम किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 55 वार्डों में 82 नलकूपों से पानी की सप्लाई होती है। इन सभी नलकूपों की जांच पडताल कराई जा रही है। वार्ड संख्या 3 में नलकूप संख्या 62 में कुछ खराबी मिली है। यहां पर बिजली का एक फेस गायब था, जिसे पावर कारपोरेशन में शिकायत करते हुए सहीं कराया गया है। वहीं दो नलकूपों की मोटर को सहीं कराया गया है। उधर नलकूपों पर लगे जनरेटर को सहीं कराकर उनमें डीजल डाला गया है। वहीं उनका ट्रायल भी लिया गया है। शहर में लगे 125 वॉटर कूलर की जांच पडताल की जा रही है। जो खराब पाया जाएगा उसे सहीं कराया जाएगा। वहीं 4500 सरकारी हैंडपम्पों की भी जांच की जा रही है। शहरी क्षेत्र में खराब पडे हैंडपम्पों को सहीं कराने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका अभी हॉल में पेयजलापूर्ति पर करीब 1.32 करोड की धनराशि खर्च करने जा रही है। जिसमें बुस्टर पम्प से लेकर पाइप लाइन अन्य काम शामिल है।

इन्होंने बताया
शहरी की पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है। शहर में स्थित 82 नलकूप, 125 वॉटर कूलर और 4500 सरकारी हैंडपम्पों की जांच पडताल कराई जा रही है। जो खराबी सामने आ रही है उसे सहीं कराया जा रहा है। नलकूपों पर लगे जनरेटरों को भी सहीं कराते हुए डीजल भर दिया गया है।
अनुज कुमार, एई जलकल नगर पालिका






