मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर का सोलर मॉडल विलेज में चयन हुआ है। इस गांव को सोलर मॉडल विलेज बनाने के लिए एक करोड की धनराशि खर्च की जाएगी। गांव की आवश्यक ऊर्जा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे यहां पर सोलर पैनल के साथ विभन्न स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें आदि लगाई जाएगी।
जनपद में 487 ग्राम पंचायत है। नेडा विभाग के द्वारा चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर का सोलर मॉडल विलेज के लिए चयन किया गया है। इस गांव में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सबसे अधिक सोलर पैनल लगे हुए है। यहां पर ग्राम प्रधान समेत करीब 35 घरों में सोलर सिस्टम लगे हुए है। इसलिए इस गांव का चयन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक बिजली खर्च में कटौती करते हुए स्वच्छ और नवीनकरणीय ऊर्जा स्त्रोतो को बढाना देना है। इस गांव में करीब एक करोड की धनराशि खर्च करते हुए कई सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, मिनी सचिवालय, स्कूल, आंगनबाडी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र आदि पर सोलर पैनल लगाए जाएगे। इसके अलावा सर्वाजनिक भूमि पर सोलर पावर प्लांट व सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 16006 लोगों ने आवेदन किया है। 13653 लोगों ने अपने वेंडर का चयन किया है। वर्तमान में 8076 घरों में सोलर पैनल लग चुका है। करीब 7012 लोगों को अनुदान मिल चुका है।

इन्होंने बताया
सोलर मॉडल विलेज के लिए चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर का चयन हुआ है। गांव की आवश्यक ऊर्जा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सोलर मॉडल विलेज बनाने के लिए करीब एक करोड की धनराशि खर्च की जाएगी।
भजन सिंह, प्रभारी यूपी नेडा परियोजना






